फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन की निजी टिकट विंडों पर विजिलेंस टीम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर निजी टिकट विंडों के संचालक रात में यात्रियों से पांच से दस रुपये की वसूली करते हैं। जंक्शन के स्थानीय अधिकारियों को यह बात मालूम थी, लेकिन अभी किसी भी संचालक पर कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात उत्तर रेलवे की विजिलेंस टीम ने एक व्यक्ति को जंक्शन के बाहर निजी टिकट विंडों से टिकट लेने भेजा। बताया जाता है कि काउंटर पर बैठे युवक ने एक टिकट पर दस रुपये अतिरिक्त लिए। इसके बाद पहुंची विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। उस युवक ने दस रुपये लेना कबूल भी किया, लेकिन इसके बाद भी काउंटर संचालक पर कोई जुर्माना नहीं किया गया। बताया जाता है टिकट काउंटर इज्जतनगर मंडल का था। कार्रवाई के दौरान मुरादाबाद मंडल के दोनों टिकट संचालक काउंटर बंद करके भाग गए। सुबह में तीनों टिकट काउंटर रोजाना की तरह खुल गए। फिलहाल विजिलेंस ने रिपोर्ट बनाकर इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें