बरेली। थाना बारादरी के डोहरा गौटिया का रहने वाला करन मेहनत मजदूरी करता है। यहां वह किराये का मकान लेकर तीन बच्चों और पत्नी के साथ रह रहा था। एक अन्य व्यक्ति भी इसी मकान में किराये पर रह रहा था। इस व्यक्ति से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग हो गया था। आरोप है कि उसकी पत्नी तीन बच्चों को घर पर छोड़ कर इसके साथ चली गई। काफी तलाश के बाद भी पत्नी का पता न लगने पर चार सितंबर को करन ने बारादरी थाने में तहरीर दी। उसका आरोप है कि पुलिस उसकी पत्नी को बरामद करने की कोशिश नहीं कर रही। आरोपी को सात सितंबर को रुहेलखंड चौकी पर पुलिस ने बुलाया। बिना किसी कार्रवाई के उसे छोड़ दिया। करन का कहना है कि अगर उसकी पत्नी को बरामद नहीं किया गया तो वह बच्चों के साथ आत्मदाह कर लेगा।