एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकालने के दो दिन बाद ही प्रेमिका से शादी रचा ली। थाना किला में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बाकरगंज मुस्तफानगर निवासी रेशम का आरोप है कि उनका पति नवाब हसन शादी के बाद से ही दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित करता था। कुछ समय पहले मोहल्ले की एक युवती से प्रेम संबंध होने के बाद पति आएदिन उनके साथ मारपीट करने लगा।
30 अगस्त को नवाब ने उन्हें तीन तलाक देने के बाद पीटकर घर से निकाल दिया। कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। इसके दो ही दिन बाद नवाब ने प्रेमिका से शादी कर ली और उसे घर ले आया।