फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से बोला शिक्षक- हम पसंद नहीं आते क्या, हमसे पढ़ो ट्यूशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/मीरगंज। स्कूल के मास्टर से 11वीं की एक छात्रा ने ट्यूशन पढ़ने से इंकार कर दिया तो मास्टर ने उसे बुरी तरह पीट दिया। दोस्तों की मदद से घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। घर पर हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा के आरोपों पर मीरगंज थाने में शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद शिक्षक डिप्रेशन बताकर अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मीरगंज क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा को परिजनों ने गंभीर हालत में रविवार दोपहर फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने यहां से पुलिस को छात्रा के साथ हुई घटना की सूचना दी। बताया कि छात्रा के स्कूल के एक मास्टर सोनूू गुप्ता ने उसे बुरी तरह पीटा। आरोप लगाया कि मास्टर छात्रा पर ट्यूशन पढ़ने घर आने के लिए दबाव बनाता है। इसके चलते अकसर पीटता है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि सोनू अश्लील तरीके से छात्रा से पूछता था कि- हम पसंद नहीं आते क्या, दूसरे से नहीं हमले पढ़ा करो ट्यूशन। विरोध करने पर फेल करने की भी धमकी देता है। पिछले काफी वक्त से सोनू उसे परेशान कर रहा था। शिक्षक की पिटाई के बाद छात्रा के दोस्त उसे घर लेकर आए थे। घटना बताते-बताते वह बेहोश हुई तो अस्पताल में भर्ती कराया था।
उधर छात्रा की शिकायत के बाद रिपोर्ट होने की सूचना सोनू तक पहुंची तो वो भी डिप्रेशन का बहाना कर एक अस्पताल में जाकर भर्ती हो गया। परिजनों के मुताबिक स्कूल प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताते हुए मदद करने से इंकार कर दिया। सीओ मीरगंज रामानंद राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच में आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें