बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चेस, कैरम की कई मुकाबले हुए। जिसमें डॉक्टर्स और उनके परिजनों ने बढ़चढ़क प्रतिभाग किया। बता दें कि प्रतियोगिता जेंट्स, लेडीज, वेटरेंस, जूनियर्स और सब जूनियर वर्ग में हो रही हैं। 7 सितंबर को खेल सप्ताह का समापन होगा। 8 को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।