फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से घंटा चुराया और पड़ोस में बेचने पहुंच गया, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला थाने के पंजाबपुरा स्थित शिव दुर्गा मंदिर में काफी समय से चोरी की जा रही थी। मंदिर से कभी घंटे तो कभी कोई और सामान चोरी हो जाता था। स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी कैमरा लगाकर चोर की पहचान कर ली। मंगलवार रात भी उसने चोरी की थी। उसे उसके घर से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। वह मंदिर के पड़ोस में एक घर में चोरी का माल बेचता था। पुलिस ने वहां दबिश दी तो गृहस्वामी फरार हो गया। उसके बेटे को पुलिस पकड़ लाई।
विज्ञापन

पंजाबपुरा के फाटक टिकैत राय स्थित मंदिर में हो रही चोरियों को लेकर अधिवक्ता शशिकांत तिवारी की ओर से रिपोर्ट कराई गई है। आरोपी चाहबाई इलाके का शेखर है। सीसीटीवी में पहचान के लोगों ने घर जाकर उसे पकड़ लिया और किला पुलिस के हवाले कर दिया। शेखर पहले भी इस तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है। पूछताछ में उसने बताया कि वो मंदिर से कुछ दूर स्थित कटिया जी कोठी के पास कबाड़ का काम करने वाले शख्स को चोरी का सामान औने पौने दाम में बेच देता था। पुलिस ने आरोपी के घर छापा मारा तो वहां उसका बेटा मिला। पुलिस उसे भी थाने ले आई। उसके यहां से मंदिर के कुछ घंटे, तांबे का सर्प आदि चीजें मिलीं। किला इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें