फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, ससुराल के नजदीक मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। कपड़े की दुकान पर काम करने वाले मोहल्ला दुबे निवासी सचिन भारती (24) की हत्या कर दी गई। शव उसकी ससुराल से 40 मीटर की दूरी पर सड़क पर पड़ा मिला। गर्दन पर धारदार हथियार और पीठ पर गोली लगने के निशान मिले हैं। परिजन ने प्रेम विवाह से नाराज होकर ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। बीसलपुर पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पिता राजू भारती ने बताया कि सचिन ने छह माह पूर्व मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी अंजू वर्मा पुत्री हरिनंदन से प्रेम विवाह किया था। इसको लेकर कुछ दिनों तक ससुराल वालों से उसका मनमुटाव रहा। लेकिन बाद में घर आना-जाना हो गया। रविवार को सचिन काम पर चला गया। शाम करीब साढ़े सात बजे सचिन ने जानकारी दी कि ससुर हरिनंदन ने उसे मिलने के लिए बुलाया है। इसलिए वह सीधे ससुराल जा रहा है। कुछ देर बाद घरवालों को खबर मिली कि सचिन की हत्या कर दी गई है। इस पर पिता राजू भारती समेत अन्य लोगों के साथ पुत्र की ससुराल पहुंचे।
ससुराल से करीब 40 मीटर की दूरी पर सचिन का शव पड़ा था। गर्दन पर धारदार हथियार के वार और पीठ में गोली लगने के निशान थे। ससुराल के मकान पर ताला लगा था। सूचना मिलने पर एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घरवालों ने प्रेम विवाह को लेकर चल रही नाराजगी को ही हत्या की वजह बताते हुए ससुराल वालों पर आरोप लगाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। एसपी ने परिजन से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश सीओ बीसलपुर को दिए हैं।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गोली लगने से मौत हुई या फिर धारदार हथियार के वार से। प्रेम विवाह को लेकर नाराजगी को हत्या की वजह बताया जा रहा है। परिजन से तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन

- मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें