फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ पर लगे पेड़ काटने को लेकर दबंगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खेत के मेड़ पर लगे पेड़ कटवाने बेटों के साथ पहुंचे किसान पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। किसान के मुताबिक दबंगों ने उनसे ठेकेदार की दी हुई पेड़ों की रकम भी लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के गांव ठिरिया निवासी बन्ने हुसैन सैफी ने अपने खेत की मेड़ पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों का सौदा एक ठेकेदार से करीब एक लाख रुपये में किया था। इसके लिए वह रविवार सुबह अपने तीनों बेटे इरफान, नईम, वसीम और भतीजे इकबाल के साथ पेड़ कटवाने पहुंचे थे। बताया कि पेड़ों के रुपये भी ठेकेदार से सुबह ही मिले थे। उनके मुताबिक इसी बीच करीब 30-40 दबंग वहां पहुंच गए और उन से पेड़ छोड़ने को कहने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने उन पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। साथ ही ठेकेदार से मिले रुपये भी लूट लिए। एक युवक ने पुलिस को सूचना दी तो दबंग धमकाते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंची ने घायल बन्ने, उनके बेटों और भतीजों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले का जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें