बरेली। अर्ध सैनिक बल की एक बटालियन में तैनात एक सैन्य कर्मी की पत्नी को एक अज्ञात शोहदा पिछले कुछ दिनों से फोन कर परेशान कर रहा है। शोहदा उनकी पत्नी से अभद्रता करता है और विरोध करने पर धमकियां देता है। सैन्य कर्मी की शिकायत पर थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कैंट क्षेत्र में बुखारा स्थित एक अर्ध सैनिक बल के कैंप में तैनात जिला मथुरा निवासी एक सैन्य कर्मी की पत्नी को पिछले कुछ दिनों से एक शोहदा फोन कर परेशान कर रहा है। उनके मुताबिक कुछ दिन पहले पत्नी के फोन पर एक रांग नंबर से फोन आया था। इसके बाद उसी नंबर से लगातार फोन आने लगे। आरोप है कि शोहदा फोन पर पत्नी से अभद्रता करता है। विरोध करने पर उनसे गाली गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है।