फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साहब को तोहफा.. क्राइम ब्रांच ने पकड़ी 1650 बेटी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अरसे से सुस्त पड़ी क्राइम ब्रांच अब तक सिर्फ बदमाशों की टांग में गोली मारकर गिरफ्तारी कर रही थी। नए एसएसपी के आने पर उसने गुडवर्क दिखाया है। क्राइम ब्रांच ने सिरौली थाना क्षेत्र में एक कैंटर को बरामद कर अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी है। करीब 1650 पेटी शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। एसएसपी ने शनिवार को इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

नए एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस करके पहले गुडवर्क का खुलासा किया। इसके लिए उन्होंने एसपी देहात संसार सिंह और एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय को श्रेय दिया। यहां मुरादाबाद के बिलारी कस्बा निवासी कैंटर ड्राइवर को आरोपी के तौर पर पेश किया गया। एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार रात सिरौली पुलिस के साथ चेकिंग कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने एक कैंटर को रोका। इसमें पंजाब के रॉयल पटियाला ब्रांड की 1650 पेटियां भरी शराब मिली। हर पेटी में 48 क्वार्टर यानी कुल 79200 क्वार्टर मिले। ड्राइवर ने बताया कि बिहार में शराब बंदी के कारण पंजाब व अन्य प्रदेश से पहुंचने वाले क्वार्टर का दाम पांच सौ रुपये तक मिल जाता है। इस लिहाज से ये शराब करीब साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा की बिकनी थी। बताया कि उसे धंधे के पूरे सिंडीकेट के बारे में नहीं पता। वह केवल एक शख्स को जानता है जिसने उससे सौदा तय किया था। बिहार के बार्डर पर पहुंचने उसे एक व्यक्ति मिलना था जो उसे उस स्थान तक ले जाता जहां शराब उतारनी थी। आरोपी के खिलाफ सिरौली थाने में रिपोर्ट लिखकर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

- बाहरी प्रदेशों की अवैध शराब के साथ ही जिले में बनने और बिकने वाली अवैध शराब के खिलाफ भी पुलिस जल्दी ही अभियान चलाएगी। तस्करों और धंधेबाजों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें