फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट में बेटे की मौत से परेशान बुजुर्ग ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेटे की मौत के बाद से सदमे में चल रहे एक बुजुर्ग ने शुक्रवार सुबह सिटी स्टेशन के पास मालगाड़ी के आगे लेटकर खुदकुशी कर ली। आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। हालांकि आस पड़ोस वाले गृह कलह को खुदकुशी की वजह बता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र में सिटी स्टेशन के पास बंशी नगला इलाके के सामने से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग ने मालगाड़ी के आगे लेटकर खुदकुशी कर ली। उन्हें ट्रैक पर जाता देख आसपास वालों ने चीखकर उन्हें हटाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं हटे। शव की पहचान बंशी नगला निवासी 60 वर्षीय जालिम सिंह के तौर पर हुई। वह हलवाई का काम करते थे। करीब तीन साल पहले रामनगर में हुई सड़क दुर्घटना में उनके एक बेटे करन की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में थे। बेटे कल्लू ने खुदकुशी की वजह पिता की मानसिक स्थिति का खराब होना बताया। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि शुक्रवार सुबह घर पर झगड़े के बाद वह नाराज होकर निकले थे। कुछ देर गली के बाहर मठिया पर बैठे रहे। अचानक मालगाड़ी आती देख ट्रैक पर पहुंचे और उसके आगे लेट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें