फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी खतौनी से बैंक को लगाया करोड़ों का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। बैंक ऑफ बड़ौदा की बोधन बुजुर्ग और हरदासपुर की शाखा से किसानों ने फर्जी खतौनी तैयार कर बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। शाखा प्रबंधक ने 154 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हरदासपुर की बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक तुषार और बोधन बुजुर्ग के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने पुलिस को लिखाई रिपोर्ट में बताया कि गांव बराथानपुर की विमलेश, निर्धन के रतन लाल, खुर्द के राधा-कृष्ण, पृथ्वीपुर के ऋषि पाल और रघुनंदन हरदासपुर शाखा के ब्योधान के महेंद्र, सुकटिया के नरेंद्र, बहोरी लाल सहित कुल 154 लोगों ने फर्जी खतौनी तैयार कर दोनों ब्रांचों को करोड़ों का चूना लगा दिया। दोनों ब्रांचों की शाखाओं में ऑडिट के दौरान इस फर्जीबाड़े का खुलासा हुआ। पता चला कि किसी साइबर कैफे में सरकारी वेबसाइट को हैक कर फर्जी तरीके से खतौनी तैयार कर किसानों को दे दी गई। बैंक के शाखा प्रबंधक एवं फील्ड ऑफिसर ने बिना जांच किए ही किसानों को ऋण भी आवंटित कर दिए। कोतवाल संजय गर्ग ने बताया कि 154 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें