फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भमोरा में चाचा ने भतीजे की फरसे से गला काटकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा (बरेली)। क्षेत्र की एक डेयरी के कर्मचारी युवक की शनिवार देर रात सोते वक्त रिश्ते के चाचा ने फरसे से गला काटकर हत्या कर दी। साथ में सो रहे उसके चचेरे भाई पर भी जानलेवा हमला किया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अवैध संबंधों में हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। एसपी देहात ने फोरेंसिक टीम के साथ मुआयना कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिशारतगंज के गांव अखा निवासी 19 वर्षीय अवधेश भमोरा के क्योना गौंटिया गांव निवासी अनीस की डेयरी में काम करता था। चार दिन पहले ही वह नौकरी पर आया था। यहां उसके गांव निवासी चचेरा भाई सत्यवीर और मुनीश पहले से नौकरी कर रहे थे। सत्यवीर के मुताबिक वो और अवधेश शनिवार रात डेयरी के एक कमरे में आसपास बिस्तर डालकर सो रहे थे। रात साढ़े तीन बजे अवधेश का रिश्ते का चाचा दीवार कूदकर डेयरी में घुसा और सोते हुए अवधेश पर फरसे से कई वार कर दिए। अवधेश की चीख पर सत्यवीर जगा तो हमलावर ने उसे भी निशाना बना लिया। फरसे के कई वार किए जिससे सत्यवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने शोर मचाया और चीखते हुए डेयरी से बाहर भागा। डेयरी में सो रहे कर्मचारी नाजिम ने शोर सुनकर बराबर में बने नलकूप पर मौजूद लोगों को एकत्र किया। इससे पहले आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने देखा तो अवधेश की मौत हो चुकी थी। उसका गला कटा हुआ था। साथ ही शरीर पर भी कई जगह कटने के निशान थे। पुलिस को फोन कर बुलाया गया। अवधेश के पिता राकेश व भाई यशपाल भी आ गए। घायल सत्यवीर से सच्चाई जानने के बाद उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को अवधेश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। राकेश की ओर से आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई गई। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि अवधेश के परिवार ने भी अवैध संबंधों की जानकारी की बात स्वीकार की है। इसी वजह से हत्या की गई है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें