फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में झड़प के दौरान वन रक्षक की गोली से ग्रामीण की मौत, मामला दर्ज

Mon, 12 Aug 2019 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारा (पीलीभीत/लखीमपुरखीरी)
विज्ञापन
वनकर्मी ने मारी गोली - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

संपूर्णानगर खीरी के जंगल से सटे टाटरगंज इलाके में शनिवार को देर रात वनकर्मियों और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इस बीच वनरक्षक की रायफल से चली गोली से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। सूचना मिलने पर एसपी, डीएफओ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


परिजन भैंस तलाशने के लिए ग्रामीणों के जंगल जाने की बात कह रहे हैं, जबकि वन विभाग चोरी से लकड़ी काटकर लाते वक्त दोनों ओर से गोली चलने पर घटना होना बता रहा है। फिलहाल मृतक के भाई की तहरीर पर हजारा थाने में तीन वनकर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है।

इंडो-नेपाल बार्डर पर हजारा थाना क्षेत्र का टाटरगंज गांव लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर वन रेंज से सटा है। गांव निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि शनिवार को उनकी भैंस लापता हो गई थी। इस पर उनका भाई कुलवंत सिंह (27) गांव के ही साधू सिंह और सुखविंदर सिंह के साथ भैंस तलाशने के लिए निकला।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे वह भैंस को तलाश कर जंगल से लौट रहे थे, तभी संपूर्णानगर वन प्रभाग के वनरक्षक कन्हईलाल, वाचर निर्मल सिंह और बिल्लू ने उनको रोककर गाली गलौज शुरू कर दी।

विज्ञापन

विरोध करने पर वनरक्षक कन्हईलाल ने सरकारी रायफल से गोली चला दी। गोली लगने से कुलवंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मारपीट के दौरान साधू सिंह घायल हो गए। उधर, वन विभाग के एसडीओ दिलीप श्रीवास्तव का कहना है कि  ग्रामीण जंगल से चोरी से लकड़ी काटकर ला रहे थे। रोकने पर उन्होंने वनकर्मियों पर गोली चला दी।

बचाव में वनकर्मियों को भी गोली चलानी पड़ी। इधर, शनिवार सुबह सूचना मिलने पर एसपी मनोज कुमार सोनकर, डीएफओ संजीव कुमार, एएसपी रोहित मिश्र समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाकर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान उत्तर खीरी वन प्रभाग के डीएफओ अनिल कुमार पटेल भी मौजूद रहे।

मृतक के भाई जसवंत की तहरीर पर वन रक्षक समेत तीन वनकर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट हजारा थाने में दर्ज करा दी गई है। गहनता से मामले की जांच कराकर निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में हालात पूरी तरह से सामान्य हैं- मनोज कुमार सोनकर, एसपी

ग्रामीण जंगल से चोरी से लकड़ी काटकर ला रहे थे। उनको वनकर्मियों ने रोका तो तमंचे से फायर कर दिया। जवाब में वनकर्मियों के भी गोली चलाने की बात सामने आई है। अब तक की पड़ताल के मुताबिक इसी में ये घटना हुई है- दिलीप श्रीवास्तव, एसडीओ, उत्तर खीरी वन प्रभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें