फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद और इमाम के कमरे में दिनदहाड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। शनिवार सुबह किला की मस्जिद और इमाम के कमरे में किसी ने ताला तोड़कर चोरी कर ली। इस दौरान मस्जिद के मुतवल्ली व अन्य लोग पड़ोस के मदरसे में गए हुए थे। ये लोग लौटकर आए तो अलमारियों के ताले टूटे मिले।
विज्ञापन

मलूकपुर नाले के पास स्थित मस्जिद मुफ्ती ए आजम हिंद के मुतवल्ली इस्लाम खां ने ये रिपोर्ट कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह दस बजे मस्जिद परिसर में रहने वाले विद्यार्थी मंजरे इस्लाम मदरसे में पढ़ाई करने गए थे। वहां से लौटे तो देखा कि मस्जिद के अंदर कमरों के ताले टूटे पड़े हैं। छात्र अब्दुल कादिर का मल्टी मीडिया मोबाइल समेत कुछ सामान चोरी कर लिया गया। इमाम के कमरे का ताला भी टूटा था। उनके कमरे से तिजोरी का ताला तोड़कर कुछ रुपये और कीमती सामान चोरी कर लिया गया था। स्थानीय लोगों को जानकारी हुई तो भीड़ लग गई। मस्जिद में चोरी को लेकर लोगों में गुस्सा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें