फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक-परास्नातक एडमिशन : रजिस्ट्रेशन के अंतिम दिन ओटीपी की दिक्कत से जूझे आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। स्नातक-परास्नातक में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने का शनिवार को अंतिम दिन था लेकिन दोपहर में सर्वर की दिक्कत के चलते आवेदकों के मोबाइल फोन पर ओटीपी पहुंचने बंद हो गए। करीब एक-डेढ़ घंटे यह दिक्कत बनी रही। वहीं, तीसरे चरण में चार हजार से अधिक नए पंजीकरण हुए हैं। शनिवार को 1200 छात्र-छात्राआें ने एडमिशन लिया है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एक अगस्त को तीसरे चरण की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी, जिसका अंतिम दिन शनिवार तीन अगस्त था। मगर शनिवार दोपहर अचानक ही पंजीकरण करने वाले छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर ओटीपी पहुंचना बंद हो गए। विश्वविद्यालय तक मामला पहुंचा तो जांच में सर्वर की दिक्कत सामने आई। आनन-फानन में इसे ठीक करने के प्रयास शुरू हुए तो करीब डेढ़ घंटे बाद दिक्कत दूर हो सकी। प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके पांडेय ने बताया, तीसरे चरण में चार हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। यह अभ्यर्थी पांच अगस्त तक एडमिशन ले सकेंगे। वहीं, शनिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में करीब 12 सौ छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें