फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने कहा- भागवानी का नारको टेस्ट करा लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सत्संगी परिवार लगातार पुलिस अफसरों पर यह दबाव बना रहा है कि वे हत्यारोपी अनुराग भागवानी के रूपा सत्संगी से नजदीकी संबंधों का अपना दावा वापस लें या फिर उसके ठोस प्रमाण पेश करें। शुक्रवार को भी परिवार ने इस मामले में एडीजी अविनाश चंद्र से बात की। इसके बाद एडीजी ने हत्यारोपी अनुराग भागवानी का नारको टेस्ट कराने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों के दावे को लेकर गृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृह मंत्रालय में शिकायत करने के बाद भी सत्संगी परिवार दिल्ली में ही डेरा जमाए हुए है। शुक्रवार को परिवार के मुखिया संजय सत्संगी ने एडीजी अविनाश चंद्र से फोन पर बात कर इस पर आपत्ति जताई कि पुलिस ने बिना तस्दीक उनकी भाभी का चरित्र हनन करने के साथ उन पर पति की हत्या की साजिश का आरोप मढ़ दिया। आरोपी के बयान के अलावा पुलिस के पास इसका कोई साक्ष्य भी नहीं है। इससे परिवार की काफी बदनामी हुई है, फिर भी पुलिस अपने दावे पर स्थिति साफ नहीं कर रही। एडीजी ने कहा कि पुलिस ने महिला के चरित्र के बारे में कोई बात नहीं की है। सिर्फ आरोपी के घर में आने-जाने और नजदीकी की बात कही गई है। पति की हत्या कराने की सुपारी देने का तथ्य भी आरोपी ही बता रहा है। विवेचना में उसके बयान की प्रमाणिकता देखी जाएगी। जो सही बात होगी, उसी आधार पर चार्जशीट लगेगी। सच जानने के लिए आरोपी का नारको टेस्ट भी करा लिया जाएगा। दूसरे साक्ष्यों की भी बारीकी से जांच होगी।

परिवार ने किया सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से संपर्क
दिल्ली में मौजूद सत्संगी परिवार सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से संपर्क करके पुलिस को कानूनी तौर पर घेरने में जुटा हुआ है। शुक्रवार को भी उन्होंने वकीलों से इस बारे में बातचीत की। सत्संगी परिवार के साथ दिल्ली में मौजूद कांग्रेस नेता अजय शुक्ला ने भी कानूनी लड़ाई तेज करने की बात कही। उन्होंने बताया कि मानवाधिकार और महिला आयोग में भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें