बरेली। सिटी स्टेशन पर आरपीएफ ने दस पेंड्रोल क्लिप बरामद करके एक खानाबदोश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि खानाबदोश लईक अहमद ने डीजल लॉबी के पास से पटरियों से दस पेंड्रोल क्लिप चुराए थे। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार ने उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसे पास से पेंड्रोल क्लिप बरामद हुए। शाम को उसे जेल भेज दिया गया।