फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर दबंग कर रहा ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घर में अकेला पाकर तमंचे के दम पर एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के बाद दबंग ने उसकी वीडियो बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। शिकायत करने पर दबंग ने पूरे परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर थाना कोतवाली में आरोपियोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के पति आलमगिरी गंज में चाय की दुकान चलाते हैं। विवाहिता के मुताबिक मोहल्ले में रहने वाला बब्लू उर्फ हसीन अकसर उन्हें राह चलते परेशान करता है। विरोध करने पर गालीगलौज भी करता है। उसके मुताबिक करीब एक महीने पहले घर में अकेला पाकर बब्लू उनके घर में घुसा था और उनके साथ दुष्कर्म किया था। पति के साथ जाकर उन्होंने घटना की शिकायत आरोपी के भाई शाने इलाही, भाभी तारा बी और यासमीन से की तो वह 24 जुलाई को दोबारा उनके घर में घुस आया। आरोप है कि यहां वह उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और विरोध करने पर पुरानी घटना का वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। मौके पर उसके पति पहुंचे तो उन्हें तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें