फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल में संशोधन के नाम पर हजारों रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली बिल में संशोधन कराने के नाम पर एक दलाल ने खुद को सेक्शन इंचार्ज बताकर उपभोक्ता से हजारों रुपये ठग लिए। अधिकारियों से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित उपभोक्ता ने शनिवार को एसएसपी से शिकायत की।
विज्ञापन

इज्जतनगर के मठ लक्ष्मीपुर निवासी अश्वनी सक्सेना के बिजली बिल में पिछले कुछ वक्त से अक्सर गड़बड़ियां निकल रहीं थीं। शिकायत करने के बावजूद बिल ठीक नहीं हो रहा था। कई बार खर्च से ज्यादा बिल का भुगतान भी करना पड़ा। कुछ दिन पहले रामपुर गार्डन स्थित कार्यालय में उनकी मुलाकात प्रेमनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से हुई। जिसने खुद को मीटर सेक्शन का इंचार्ज बताया। उसने बिल ठीक कराने का कहते हुए करीब 40 हजार रुपये का खर्च बताया। रुपये लेने के बाद भी बिल में संशोधन नहीं हुआ तो उन्होंने शिकायत की। आरोप है कि व्यक्ति ने बिल के नाम पर धोखाधड़ी कर उनसे 40 हजार रुपये ठग लिए। वह शिकायत लेकर विभाग कार्यालय पहुंचे तो व्यक्ति को एक दलाल बताया गया। आरोपी के खिलाफ बंद खातों के चेक विभाग में जमा कर धोखाधड़ी करने, फर्जी बिल जमा रसीद छापकर उपभोक्ताओं से रुपये ठगने, व अन्य कई मामलों में कई थानों में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें