फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में उम्र घटाकर हथिया ली पुलिस की नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हेराफेरी करके हाईस्कूल की मार्कशीट में उम्र कम करके पुलिस में सिपाही की नौकरी हथिया ली। इस मामले खुलासा होने पर आरोपी सिपाही के खिलाफ डीजीपी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

शिकायत रमचंद्रपुर मजरा मानपुर अहियापुर निवासी चंपतराय ने की है। चंपतराम के मुताबिक आरोपी ने पहली बार हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2007 में फरीदपुर के एक कॉलेज से की थी, जिसमें उसने अपनी जन्मतिथि 10 अप्रैल 1990 लिखी थी। उसकी पहली मार्कशीट में यह जन्मतिथि दर्ज है। आरोपी ने दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा 2013 में नाम बदलकर दूसरे कॉलेज से पास की, जिसकी मार्कशीट में जन्मतिथि 14 अप्रैल 1997 दर्ज है। धोखाधड़ी करके दोबारा भरे गए परीक्षा फार्म में हेराफेरी करके उम्र सात साल कम कर ली गई। दूसरी मार्कशीट लगाकर आरोपी पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हो गया। हेराफेरी पर पर्दा डालने के लिए आरोपी ने कुटुंब रजिस्टर और रजिस्टर निर्वाचन नामावली में बदला हुआ नाम दर्ज करा लिया। चंपतराय ने इसकी शिकायत डीजीपी समेत पुलिस के कई अफसरों, भर्ती बोर्ड और यूपी बोर्ड इलाहाबाद शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें