फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ‘ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट’ मीट कार्यक्रम आज और कल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑनलाइन कारोबार और मॉल कल्चर लगातार ग्राहकों में पैंठ बनाता जा रहा है। ऐसे में रिटेल कारोबारी और छोटे उद्यमियों के सामने एक चुनौती खड़ी हो गई है। इससे निपटने के लिए अमर उजाला ने ‘ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट’ मीट कार्यक्रम शुरू किया है। होटल डिप्लोमेट में 19 और 20 जुलाई को विशेष सत्र होंगे। इसमें तेजी से बदल रहे आर्थिक वातावरण, युवा उद्यमी और नई चुनौतियों पर चर्चा होगी। शुक्रवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय कार्यक्रम दोपहर 12.30, शाम 4.30 और 7.30 बजे तीन सत्रों में होंगे। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के रिटेल कारोबारी भाग लेंगे और ‘ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट’ कार्यक्रम में विशेषज्ञ टिप्स भी देंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोबाइल नंबर 94124-50700, 74173-53356, 83929- 46705 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

रिटेल कारोबार अपार संभावनाएं: मेयर
बरेली। कारोबार क्षेत्र भले ही चुनौतियां हो, लेकिन इसमें असीम संभावनाएं हैं। दो दिवसीय ‘ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट’ मीट की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर डा. उमेश गौतम ने कहा कि रिटेल कारोबार एक चुनौती है। गुरुवार शाम सिविल लाइंस स्थित होटल डिप्लोमेट में मेयर ने ‘ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट’ मीट आगाज दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम युवा और नए उद्यमियों के लिए मार्ग दर्शक साबित होगा। इस मौके पर आदित्य मूर्ति, राजीव तनेजा, एएन सिंह, अजय अग्रवाल, विभोर गोयल, आशीष जायसवाल, केबी त्रिपाठी, अमित खन्ना आदि मौजूद रहे।

उत्पाद की विश्वसनीयता जरूरी है। क्योंकि ग्राहक सस्ता और अच्छा उत्पाद चाहता है। शुद्धता और गुणवत्ता बेहद जरूरी है। इसे एक चुनौती के रूप लेना होगा।
- राजू खंडेलवाल, कंपीटेंट ग्रुप

तेजी से आर्थिक व्यवस्था और बाजार बदल रहा है। इसमें वही उद्यमी टिकता जो बाजार में छा जाए। इसके लिए हमें कार्ययोजना बाजार और उपभोक्ता के अनुरूप बनाना होगी।
विज्ञापन

- मुकेश गुप्ता, फ्यूचर ग्रुप

रिटेल कारोबार और बाजार में सब कुछ बदल गया है। जो कल था वह आज नहीं है और कल नहीं रहेगा। इसलिए हमें बाजार और ग्राहक की नब्ज पर हमेशा हाथ रखना होगा।
-अनुपम कपूर, सिद्धि विनायक ग्रुप

रिटेल हो या थोक बाजार। हर क्षेत्र में गुणवत्ता और विश्वास ही लंबे समय कामयाबी दिलाता है। बेहतर उत्पाद के साथ ही पैकिंग भी जरूरी है, तभी ग्राहक हमसे बंधा रहेगा।
विज्ञापन

डा. मंदीप बासु, बासु आई अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें