फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर लहूलुहान सांड़ से टकराकर गिरे बाइकर्स, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। दिल्ली हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए सांड़ से टकराकर एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए तो कई और वाहन टकराने से बच गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

वाकया मंगलवार रात करीब 11 बजे का है। दिल्ली हाईवे पर जेलर वाले बाग के पास एक सांड़ और गायों का झुंड गुजर रहा था। सांड़ को कोई बड़ा वाहन टक्कर मारकर चला गया। तब गायों का झुंड उसके पास खड़ा हो गया। इसी दौरान परसाखेड़ा से इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज इधर होकर निकल गए पर रुककर सांड़ को हटवाने की कोशिश नहीं की। शहर से बाइक पर परसाखेड़ा रोड नंबर दो जा रहे घनश्याम और पंचम की बाइक सांड़ से टकरा गई। जल्दबाजी में कई कार और दूसरे वाहन सांड़ से टकराने से बचे। बाद में थाने से जीप में पुलिसकर्मी और परसाखेड़ा चौकी का स्टाफ आया तो सांड़ को रोड से हटाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें