फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसाफिर बनकर बैठे बदमाशों ने की ट्रक लूटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। मुसाफिर बनकर ट्रक में बैठे बेखौफ बदमाशों ने पुलिस चौकी के सामने ही एक ट्रक चालक पर हमला कर ट्रक लूटने की कोशिश की। चालक किसी तरह कूदकर चौकी पहुंचा तो बदमाश उसके रुपये लूटकर भाग निकले। घटना स्थल से कुछ दूर पहले स्थित एक ढाबा मालिक से पूछताछ करने पर एक बदमाश की जानकारी मिली तो पुलिस ने उसकी मदद से दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में ले लिया। हालांकि आरोपी पीड़ित द्वारा तहरीर न दिए जाने के कारण आरोपियों को कार्रवाई नही हो सकी। पुलिस घटना की छानबीन में लगी है।
विज्ञापन

सीबीगंज क्षेत्र की परसाखेड़ा चौकी में सोमवार देर रात अचानक एक घायल लहुलुहान व्यक्ति पहुंचा गया। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति ने खुद को ट्रक चालक बताते हुए उसे चार बदमाशों द्वारा लूटे जाने की शिकायत की। उसकी शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह फरार हो गए। पुलिस ने घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल व्यक्ति लखनऊ में थाना आलमबाग क्षेत्र के तालकटोरा भरतपुरी निवासी अनिल यादव हैं। वह न्यू इंडिया ट्रांस्पोर्ट कंपनी में ट्रक चालक हैं। अनिल ने बताया कि वह सोमवार सुबह लखनऊ से तेज कंपनी की चाय पत्ति और टार्च लेकर शहर आए थे। यहां से कुछ सामान फतेहगंज पश्चिमी के व्यापारियों को पहुंचाने जा रहे थे कि चौपुला चौराहे पर तीन व्यक्तियों ने उन्हें रोका और फतेहंगज पश्चिमी जाने के लिए बैठ गए। अनिल के मुताबिक रास्ते में उन्हें चारों की बातों पर संदेह हुआ तो उन्होंने भूंख का बहाना कर परसाखेड़ा की रोड नंबर एक पर स्थित एक ढाबे पर ट्रक रोक लिया और रात वहीं काटने की बात कही। लेकिन चारों की जिद पर वह उन्हें छोड़ने जीरो प्वाइंट तक जाने लगा। बताया कि रास्ते में ही परसाखेड़ा चौकी के सामने चारों ने एक बड़े पत्थर से उस पर हमला कर दिया। बदमाश ट्रक में लगा सामान लूटने में तो नाकाम रहे लेकिन अनिल के 9,500 रुपये लूटकर भाग निकले। परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज दानवीर सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को रात में पकड़ लिया गया था। चौथे की तलाश की जा रही है।

ढाबा मालिक ने बताई बदमाश की पहचान
परसाखेड़ा स्थित जिस ढाबे पर अनिल खाना खाने के बहाने रुके थे, उसने एक बदमाश क्षेत्र में सर्वोदय नगर की काशीराम कालोनी निवासी रेहान को पहचान लिया था। आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी दी जानकारी के मुताबिक पुलिस ने काशीराम कालोनी निवासी छोटू उर्फ सोहेल व एक अन्य को हिरासत में लिया है। पुलिस चौथे आरोपी भोजीपुरा निवासी अनस की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें