फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरें नहीं, हर मुश्किल का मुकाबला करें बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर चल रहे बालिका कवच कार्यक्रम के तहत शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल में बालिकाओं के साथ एक गोष्ठी की गई। बच्चों से संबंधित योजनाओं एवं बाल संरक्षण से जुड़े चाइल्ड लाइन 1098, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पैनिक बटन, सखी वन स्टॉप सेंटर’ आदि सेवाओं के बारे में बालिकाओं को बताया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर बालिकाओं को गुड टच व बेड टच की जानकारी दी गई। पुलिस विभाग की टीम के द्वारा डायल100, वूमेन पावर लाइन, 1090 एवं साइबर अपराध आदि विषयों पर छात्राओं को बताया गया। महाराजा अग्रसेन जूडो अकादमी टीम ने आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रिंसिपल, वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रबंधक सौम्या वर्मा, मनो सामाजिक परामर्शदाता प्रतिभा व पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन


साहब, सौतेली मां मेरे बच्चों से लगवाती है झाड़ू
बरेली। मंगलवार को शहर के चक नवादा निवासी महिला शबनम ने एसएसपी दफ्तर में सीओ क्राइम को शिकायत देकर अपने पति और सौतन पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि 2010 में उसकी शादी हुई थी। उसकी दो बेटी और एक बेटा है। दो साल पहले पति ने तलाक के बाद बच्चों को अपने पास रख लिया था। वह मायके चली गई थी। तय हुआ था कि वह जब चाहे अपने बच्चों से आकर मिल सकती है और उन्हें दो-चार दिन अपने मायके ले जा सकती है। उससे तलाक के तुरंत बाद पति ने दूसरी युवती से शादी कर ली। अब सौतेली मां उसके बच्चों पर सितम ढा रही है। छोटे बच्चों से घर का सारा काम कराया जाता है। उनका उत्पीड़न हो रहा है। जब वह इसका विरोध करती है तो उसके ऊपर तेजाब डालने की धमकी दी जाती है। सीओ ने बारादरी थाना प्रभारी को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें