फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से नाराज छात्र घर से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पढ़ाई न करने पर पिता डांट पड़ी तो एक छात्र नाराज होकर घर से भाग निकला और देर रात तक घर नहीं लौटा। काफी ढूंढने के बावजूद वो नहीं मिला तो परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। परिजनों की शिकायत पर इज्जतनगर थाना में छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र के मठ कमलनैनपुर निवासी शाहिद खां के बेटा अरबाज (12) कक्षा छह का छात्र है। उनके मुताबिक अरबाज अकसर खेल कूद में लगा रहता था और पढ़ाई करने में टाल मटोल करता था। इसके चलते वह लोग अकसर उसे डांट देते थे। उनके मुताबिक 13 जुलाई की सुबह अरबाज की मां ने उनसे उसकी पढ़ाई न करने की शिकायत की तो उन्होंने अरबाज को डांट दिया था। जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया। देर रात तक घर नहीं लौटा तो आस पास उसे ढूंढना शुरू किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। तीन दिनों तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें