गैंगरेप के आरोपी पर एक और रिपोर्ट
बरेली। गैंगरेप के आरोपी और उसके साथियों पर शुक्रवार को एक और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इज्जतनगर थाने में एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार देर रात मामला दर्ज कर लिया गया।
पीड़ित महिला के मुताबिक उसके पति के मोबाइल पर आठ जुलाई की शाम 7:41 बजे भटनागर कॉलोनी निवासी सचिन भारद्वाज ने अपने दोस्त व भाजपा नेता संजीव सिंह के साथ मिलकर फोन किया और गैंगरेप का पुराना मुकदमा वापस लेने को दबाव बनाया। महिला के मुताबिक सचिन के खिलाफ पहले से ही उसकी ओर से गैंगरेप का मुकदमा दर्ज है। इससे पहले तीन जून को पीड़ित के फेसबुक प्रोफाइल पर सचिन व कटरा चांद खां के सर्वेश कुमार ने अश्लील चेट किया था। इसकी शिकायत करने के बावजूद इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परेशान होकर महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। उनके निर्देश पर शुक्रवार को थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।