फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग कंपनी की जांच सीओ फरीदपुर करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाईकोर्ट में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर सौ से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वालों के खिलाफ जांच सीओ फरीदपुर करेंगे। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मंगलवार को एडीजी ने निर्देश जारी कर दिया।
विज्ञापन

22 जून को सिरौली थाना क्षेत्र के लीलौर गांव निवासी अरविंद सिंह ने इज्जतनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखाई थी। रिपोर्ट में बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के अस्धरमई निवासी प्रमोद कुमार सिंह, उनकी पत्नी सुनीता सिंह, बेटे शिवम, सुंदरम, बेटी करिश्मा और दामाद अर्जुन को नामजद किया गया था। अरविंद का आरोप है कि प्रमोद और उनके परिवार के लोगों ने हाईकोर्ट में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनके समेत 34 लोगों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए थे। 19 जून को ज्योतिबाफुलेनगर निवासी इमरत सिंह ने यहां इज्जतनगर थाने में आरोपी प्रमोद कुमार सिंह, उनकी पत्नी सुनीता और बेटे शिवम व सुंदरम के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने समेत 77 लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पौने चार करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया था। उधर, प्रमोद कुमार सिंह ने एक जुलाई को थाना फरीदपुर में मारपीट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि प्रमोद ने कानून से बचने के लिए झूठी रिपोर्ट लिखाई है। मंगलवार को अरविंद सिंह और इमरत सिंह एडीजी से मिले और इंसाफ की गुहार लगाई। एडीजी ने मामले की जांच फरीदपुर सीओ दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें