फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन दगा दे गया मानसून.. अब बरसेगा

विज्ञापन
पहले दिन दगा दे गया मानसून.. अब बरसेगा - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। पहले दिन मानसून दगा दे गया। बरेली में मानसून की चमक फीकी पड़ने से पूरे दिन बारिश नहीं हुई। सुबह से शाम तक चटक धूप खिली। उमस और गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शाम को थोड़ी देर के लिए आसमान में काली घटाएं छाईं, लेकिन बादल बिना बरसे ही निकल गए। मौसम विभाग ने पांच से 10 जून तक मानसून के तेजी से सक्रिय होने के बाद झमाझम बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह से ही तेज धूप खिली, जो दोपहर तक रही। उमस और गर्मी से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1.0 डिग्री से अधिक रहा। आद्रता 60 प्रतिशत पर बनी हुई है, जिससे अगले 48 घंटे में बारिश होने के प्रबल आसार हैं। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि चार जुलाई को मानसून ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर लिया है, लेकिन गति धीमी होने से बारिश नहीं हुई। अब मानसून की गति तेज होती जा रही है, इसलिए पांच से 10 जुलाई तक किसी इलाके में हल्की मध्यम तो किसी इलाके में तेज और भारी बारिश होगी। सूर्य कभी बादलों की ओट में रहेंगे तो कभी कुछ देर के लिए चटक धूप खिलेगी। छह दिन रुक-रुककर कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रहेगी। हवाओं का रुख भी सुबह से शाम तक बार-बार बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें