फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने गए सिपाही को माफिया ने बुलडोजर से कुचलने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। अवैध खनन की सूचना पर छापा मारने गई टीम के एक सिपाही को माफिया ने बुलडोजर से कुचलने की कोशिश की। सिपाही ने एक तरफ कूदकर अपनी जान बचाई। फिर पुलिस ने जब माफिया का पीछा किया तो चालक एक बुलडोजर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बुलडोजर को कब्जे में लेकर ग्रामीणों की सुपुर्द किया है।
विज्ञापन

फरीदपुर क्षेत्र के गांव ढकनी, चाहरपुर, केसरपुर, सरकड़ा, रामगंगा की कटरी में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गांव चाहरपुर में दो बुलडोजर से अवैध खनन किया जा रहा था, जिसकी सूचना हलका लेखपाल यदुवेंद्र सिंह ने एसडीएम को दी। इसके बाद लेखपाल ने सूचना फरीदपुर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही चालक बुलडोजर लेकर भागने लगे। एक सिपाही ने बुलडोजर रोकने का प्रयास किया तो चालक ने उसे कुचलने की कोशिश की। सिपाही ने एक तरफ कूदकर जान बचाई। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो एक बुलडोजर को चालक छोड़कर भाग गया। बुलडोजर को पुलिस ने कब्जे में लेकर ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार यहां काफी समय से अवैध खनन हो रहा है। वहीं लेखपाल यदुवेंद्र सिंह ने मामले की रिपोर्ट एसडीएम अरुण कुमार सिंह को कार्रवाई के लिए सौंप दी है।

अवैध खनन के मामले में नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। अवैध खनन की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट एडीएम बरेली को भेजी जा रही है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अरुण कुमार सिंह, एसडीएम फरीदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऐसी कोई घटना संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। रामानंद राय, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें