फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसिए के ताबड़तोड़ वार से दो भाइयों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी (लखीमपुर खीरी)। नौ साल से ढाई बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद की रंजिश में मंगलवार सुबह हैदराबाद के गांव परसेड़िया में दो सगे भाइयों की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। आरोपियों ने दोनों के सीनों पर हंसिये से ताबड़तोड़ वार किए। हत्या के बाद तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

जमीन को लेकर परसेड़िया निवासी रामचंद्र वर्मा और रामजीत वर्मा के बीच विवाद है। एसडीएम गोला के न्यायालय में दोनों के बीच मुकदमा चल रहा है। सोमवार शाम रामजीत ने विवादित जमीन को जोत लिया, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब सात बजे रामचंद्र के बेटे अरविंद (49) और नंदकिशोर (40) घास काटने जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे रामजीत से दोनों भाइयों ने खेत जोतने को लेकर नाराजगी जताई तो वह झगड़ा करने लगा।
रामजीत ने हाथ में पकड़े हंसिये से ही नंदकिशोर के सीने पर ताबड़तोड़ वार किए। इस बीच रामजीत के भाई राजेश और सुभाष चंद्र भी हंसिया लेकर आ गए और दोनों भाइयों पर चला दिए। नंदकिशोर के सीने पर बायीं तरफ गहरा घाव होने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि अरविंद के पेट और सीने पर गहरी चोटें आईं। लोग जुटे तो रामजीत और उसके दोनों भाई भाग गए। घायल अरविंद को सीएचसी गोला ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मुख्य आरोपी रामजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें