फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में चौकी इंचार्ज समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दुष्कर्म आरोपी चौकी इंचार्ज के बचाव में आए
विज्ञापन

एसएसपी को भेजी जांच आख्या, महिला के आरोपों को बताया मनगढंत
बहेड़ी। पुलिस चौकी में महिला से दुष्कर्म के मामले में सीजेएम के आदेश पर बहेड़ी कताई मिल चौकी इंचार्ज अरुण कुमार समेत तीन के खिलाफ मंगलवार रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। हालांकि विवेचक इंस्पेक्टर बहेड़ी चौकी इंचार्ज के बचाव में आगे आ गए हैं। उन्होंने इस संबंध में एक जांच आख्या एसएसपी को भेजी है।
बहेड़ी के एक गांव की महिला ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी देकर कहा था कि गांव की एक युवती कहीं चली गई थी। तब उसके पिता ने महिला के भतीजे और परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। 21 अगस्त, 2019 को नरेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति के साथ बहेड़ी कताई मिल चौकी इंचार्ज अरुण कुमार और युवती का चचेरा भाई सर्वजीत सिंह उर्फ भोला उसके घर में घुस आए और तोड़फोड़ की। आरोप है कि दरोगा महिला के पति को सिरसा चौकी ले गए। पति को छुड़ाने के लिए महिला वहां पहुंची तो चौकी इंचार्ज अरुण कुमार, गायब युवती के चचेरे भाई सर्वजीत उर्फ भोला और नरेंद्र सिंह ने उसके सामने ही उसके पति को पेड़ से बांधकर पीटा। दो दिन तक उन्हें हिरासत में रखा। इसके बाद दरोगा ने महिला को चौकी में बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट ने बहेड़ी थानाध्यक्ष को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश दिए थे। मंगलवार रात बहेड़ी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने एसएसपी को भेजी आख्या
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन मामले के विवेचक इंस्पेक्टर रामअवतार सिंह ने एसएसपी को एक आख्या भेजी है। इसमें इंस्पेक्टर ने चौकी इंचार्ज का बचाव करते हुए कहा है कि शिकायत करने वाली महिला का भतीजा ही युवती के गायब होने के मामले में मुख्य अभियुक्त है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गईं लेकिन वह घर पर नहीं मिला। 23 अगस्त, 2019 को वह गांव के चार लोगों के साथ थाने आया। पूछताछ के बाद उसे वापस भेज दिया गया। इसका तस्करा भी जीडी में दर्ज किया गया। शिकायत करने वाली महिला चौकी इंचार्ज समेत तीनों आरोपियों पर मनगढ़ंत आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर चौकी इंचार्ज समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह इसकी विवेचना मैं खुद कर रहा हूं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - राम अवतार सिंह इंस्पेक्टर बहेड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें