फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे का प्रस्ताव पास, दम हो तो निरस्त कराओ वरना कुर्ता खूंटी पर टांग दो

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। कोटा चयन में धांधली और दरोगा के अभद्रता करने पर रामनगर के गांव रम्पुरा भोपतनगर के ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह से उनके गांव मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को कोटा चयन में पंचायत अधिकारी ने धांधली कर दूसरे के पक्ष में प्रस्ताव पारित करा दिया। विरोध करने पर पुलिस ने धमका दिया। आरोप लगाया कि एक दरोगा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनौती देते हुए कहा कि हमने प्रस्ताव पारित करा दिया, अगर उनमें या उनके नेता में दम है तो प्रस्ताव निरस्त करा दें या फिर कुर्ता उतारकर खूंटी पर टांग दें। इस पर धर्मपाल सिंह ने एसडीएम को फोन कर प्रस्ताव निरस्त कर दोबारा कराने को कहा। साथ ही दरोगा की शिकायत एसएसपी की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गांव से दो ट्रैक्टर ट्रालियों से ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता विधायक धर्मपाल सिंह से मिलने उनके गांव गुलड़िया पहुंचे। उन्होंने बताया कि रामनगर के गांव रम्पुरा भोपतनगर की राशन की दुकान काफी समय ने अटैच थी। इसके चुनाव की दो बार तिथि तय की गई। दोनों बार किसी न किसी कारण से बैठक में कोटेदार का चयन नहीं हुआ। शनिवार को फिर से चयन के लिए बैठक बुलाई गई।, लेकिन इसमें दावेदार ढाकन अपने भाई सर्वेश का एक्सीडेंट हो जाने की वजह से भाग नहीं ले सके। तब पुलिस और पंचायत अधिकारी ने दूसरे दावेदार बबलू के पक्ष में प्रस्ताव कर दिया। ग्रामीण इसका विरोध करते रहे लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। पुलिस ने लोगों को धमका दिया। एक दरोगा पर आरोप लगाया कि उसने भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनौती दी कि हमने प्रस्ताव करा दिया है, अगर आप या आपके नेता में दम है तो प्रस्ताव को निरस्त करा दें या फिर कुर्ता उतार कर खूंटी पर टांग दें। कार्यकर्ताओं की बात को सुनकर पूर्व मंत्री ने एसडीएम को फोन कर प्रस्ताव निरस्त कर दोबारा बैठक कराने की बात कही। इसके बाद एसएसपी से दरोगा के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान हरपाल, मनोहर, गंगाराम ढाकन आदि मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रम्पुरा भोपतनगर के लोग आए थे। पुलिस पर धांधली और कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार की शिकायत की। हमने एसएसपी से कहा है कि पुलिस हमारे लोगों से ही अभद्र व्यवहार क्यों करती हैं, जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। - धर्मपाल सिंह, विधायक आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें