फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैलम में धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। अलीगंज के गांव खैलम में बुधवार रात पगधार निकालने के दौरान हुए बवाल पर थाना प्रभारी की ओर से शोभायात्रा निकालने वाले 12 लोगों को नामजद करते हुए और उनके साथ 40-50 अज्ञात लोगों पर बगैर अनुमति के शोभायात्रा निकालकर योजनाबद्ध तरीके से धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे पहले इस घटना के कारण फैले तनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को एसडीएम अरुण सिंह और सीओ रामप्रकाश ने भी हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के मुताबिक नौ सितंबर को दोनों समुदाय के लोगों के बीच एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में तय हुआ था कि पगधार के दौरान चार पांच लोग गांव की ओर से निकलेंगे और सात आठ लोग गांव के बाहर से गुजरेंगे लेकिन 11 सितंबर की शाम 7:30 बजे फोन पर सूचना दी गई कि आठ सितंबर को निकाली गई पगधार खंडित हो गई है, इसलिए तय नियमों के अनुसार वह पगधार निकालकर पूजन करेंगे। सूचना पर वह अपनी टीम सहित गांव में पहुंचे तो उनके सामने ही तमाम लोग बिना अनुमति के हाथों में लाठी डंडे और मशाल लेकर मुस्लिम एरिया से गुजरे और धार्मिक स्थल के पास से गुजरते समय उन्माद फैलाने वाले नारे भी लगाए।
एफआईआर में यह भी आरोप है कि गांव के बाहर से गुजरते समय दिनेश चंद्र मिश्रा, प्रेमपाल मास्टर, नन्ने गुप्ता, राम रतन, सत्यपाल, ईश्वरी प्रसाद, अखिलेश कुमार, हरिओम, सत्यपाल सिंह, जयपाल सिंह, महेंद्र, आदि लोगों ने सोहराब खान, फिरोज खान, कामिल, आरिफ, अब्दुल, फरीद खान की मिर्च, लौकी, बैगन आदि की फसल उजाड़ दी। पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद घटना को रोकने में कामयाब हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें