फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवक को गोली मारकर जख्मी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। सीतापुर से लखीमपुर आ रहे कार सवार युवक संदीप कुमार (35) को नीमगांव थाना क्षेत्र के लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर किसी ने गोली मार कर जख्मी कर दिया। युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बेहजम दिनेश कुमार सिंह बताया कि कार सवार के पास मिली आईडी के अनुसार उसका नाम संदीप कुमार है। वह सीतापुर के अंतर्गत थाना रेऊसा के गांव सयोली निवासी है। उसकी आल्टो कार पर बजरंग दल जिला संयोजक लिखा है। उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो युवक गन्ने के खेत में घायलावस्था में पड़ा था, उसकी गर्दन के पास गोली लगी थी। उसे बेहजम सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें