फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में घुसीं दो अनजान लड़कियां, चोरी के डर से मची भगदड़

Sun, 15 Dec 2019 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में शनिवार को दो अनजान लड़कियों को देखकर तीमारदार ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। इससे वार्ड में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लड़कियां भी वहां से भाग निकलीं।

विज्ञापन


शांति बिहार निवासी प्रकाश सिंह की बेटी को डेंगू की आशंका में शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह अपनी बेटी से बातें कर रहे थे। उसी समय दो लड़कियां हाथ में झोला लिए डेंगू वार्ड में पहुंचीं। प्रकाश ने उनसे पूछताछ की तो लड़कियां हड़बड़ा गईं और उन्होंने चोर-चोर कहकर शोर मचा दिया। 

इससे वार्ड में भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी। सभी लड़कियों को पकड़ने दौड़े, लेकिन वे भाग निकलीं। गेट पर होमगार्ड खड़ा था, लेकिन उसने भी उन्हें नहीं रोका। प्रकाश ने बताया कि वह बरेली जंक्शन पर काम करते हैं। यह दोनों लड़कियां अक्सर वहां दिखती हैं और एक लड़की चोरी के आरोप में जेल भी जा चुकी है। 
विज्ञापन


उन्होंने उस लड़की को पहचान लिया तो शोर मचा दिया। सीएमएस डॉ. टीएस आर्या ने मामले की जानकारी होने से इनकार करते हुए संदिग्धों की निगरानी कड़ी करने को कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें