फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से आलू बेदम और छापों के डर से प्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश और आयात बढ़ने से प्याज के दाम स्थिर हो गए हैं तो आलू भी बेदम जैसा हो गया है। मंडी में मटर और टमाटर के भाव भी सामान्य रहे। वहीं, कुछ ग्रामीण इलाकों में ऊंचे भाव पर आलू बेचने की खबरें मिलीं।
विज्ञापन

बारिश होने से आलू खेती प्रभावित हो गई, इसलिए किसानों ने जल्दबाजी में उसकी खुदाई भी शुरू कर दी है। इससे आलू का भाव सामान्य दिनों की तरह ही रहा। शुक्रवार सुबह से शाम तक हुई बारिश से थोक मंडी में कारोबार अस्तव्यस्त रहा लेकिन शनिवार को इसका असर नहीं दिखा। इसके चलते ही सब्जियाें का स्टाक क्लीयर हो गया। हालांकि बारिश होने से पुराने और नये आलू का भाव ऊपर नीचे होता रहा। कारोबारियों का मानना है कि अगर मौसम खराब रहेगा तो आलू, टमाटर समेत अन्य हरी सब्जियों के भाव बढ़ सकते हैं। आढ़तियों ने बताया कि प्याज आयात बढ़ने के साथ ही सरकार ने स्टाक सीमा कर दी है। ऐसे में छापों के डर से प्याज के दामों में स्थिरता आई है। ऐसा न होने पर प्याज के दाम में ज्यादा उछाल होना तय था।
सब्जी थोक भाव (रुपये/किलो)
प्याज 40-75
आलू 18-20
टमाटर 14-15
मटर 20-25
मिर्च 17-18
ग्रामीण क्षेत्रों में आलू महंगा!
आंवला स्थित कुछ क्षेत्रों में शनिवार को 40 रुपये किलो तक आलू बेचे जाने की खबरें मिलीं। हालांकि अलीगंज, गैनी, देवचरा आदि में आलू सामान्य दरों पर ही बिका। बिशारतगंज में प्रमुख कृषक इदरीश खां व अल्तमश खां ने बताया कि बरसात का पानी खेतों में भर गया है, इससे आलू की फसल प्रभावित हुई है। पानी सूखने में तीन से पांच दिन लग जाएंगे तभी खुदाई हो सकेगी। इससे आलू की कीमत कुछ बढ़ गई हैं। शहरी क्षेत्र में आलू कीमतों को लेकर कोई समस्या नहीं रही।
विज्ञापन


बारिश आदि से आलू आदि की फसलें प्रभावित हो गई, इसलिए कीमतों में कुछ परिवर्तन कहीं हो सकता है। थोक मंडी में सभी सब्जियां सही भाव में उपलब्ध हैं। आलू-प्याज कीमतें भी सामान्य हैं। लेकिन मौसम खराब हुआ तो कीमतों में उछाल संभव है।
- शुजाउर्रहमान, अध्यक्ष, थोक सब्जी मंडी

मंडी गेट पर सस्ता प्याज
मंडी परिषद ने प्याज की कीमतों पर लगाम लगाना शुरू कर दिया है। इसके तहत ही मंडी गेट पर सस्ता प्याज उपलब्ध कराने के लिए स्टाल लगाया गया है। सचिव अनिल कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति दो किलो प्याज 40 रुपये दर से खरीद सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें