फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: भाजपा नेता की दुकान से सप्लाई होती थी नशीली दवाएं, तस्करी में शामिल दो गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2019 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बरेली जीआरपी ने बुधवार को नशीली दवाओं की एक सप्लाई चेन का पर्दाफाश करते हुए जंक्शन पर दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में दबोचा है। जीआरपी ने उनके पास से 220 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने शाहजहांपुर के एक मेडिकल स्टोर से ड्रग वाली इंजेक्शन खरीदी थी। यह ड्रग वह पंजाब में सप्लाई करते थे। जीआरपी की सूचना पर औषधि नियंत्रण विभाग ने शाहजहांपुर के कलान में मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर लाखों रुपये की नशीली और प्रतिबंधित दवाएं बरामद की।

विज्ञापन


बरेली जंक्शन जीआरपी ने बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन पर लौंगबाड़ा (पंजाब) निवासी कुलदीप और जगदीप पुत्र जगसीर को पकड़ा था। उनके पास से 220 नशीले इंजेक्शन मिले जिसमें 143 रेक्सोजेसिक और 77 प्रोमेथोजाइन के थे। जीआरपी के पूछताछ करने के दौरान कुलदीप व जगदीप ने बरामद दवाएं शाहजहांपुर के कलान के एक मेडिकल स्टोर से खरीदना बताया।

दोनों तस्कर इन नशीली दवाओं को कई जगह सप्लाई करते थे। पूछताछ के बाद जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। ड्रग कमिश्नर संजय कुमार के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों की टीम ने जीआरपी और दोनों आरोपियों के साथ कलान में एक भाजपा नेता के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
विज्ञापन


टीम को छापे के दौरान करीब 16 लाख रुपये कीमत की नशीली एवं प्रतिबंधित दवाएं मिलीं। योजनाबद्ध तरीके से की गई छापा मार कार्रवाई के दौरान शिव मेडिकल स्टोर चलाने वाला भाजपा नेता संजीव गुप्ता का बेटा दुकान पर नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने दुकान के नौकर को हिरासत में ले लिया है।

दुकान घर में ही थी जिसके दरवाजे पर संजीव गुप्ता, जिला महासचिव भाजपा किसान मोर्चा की नेम प्लेट लगी थी। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें