फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग- आवास के खातों से हवाला का लेन-देन करने वाले को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर गरीबों को फंसाकर खुलवाए गए खातों से हवाला का लेनदेन करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। पीड़ितों के खातों से आरोपियों ने लाखों रुपये का लेनदेन किया। मामला उछलने के बाद कोतवाली में तीन आरोपियों को नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

हाल ही में आवास योजना के करीब एक दर्जन ऐसे खाते सामने आए थे, जिनमें हवाला के जरिये लाखों रुपये इधर-उधर किए गए। शक था कि इस रकम से टेरर फंडिंग की गई है। खाताधारक शहर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले हैं लेकिन सभी के खाते एसबीआई की नगरिया परीक्षित शाखा में खुलवाए गए हैं। इनमें से तमाम खातों में एक ही दिन में सात-सात लाख रुपये जाम किए और फिर करीब 50 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। कोतवाली के मकरंदपुर निवासी किरन की ओर से पुलिस ने नेकपुर निवासी मोहित, वीरभट्टी के शुभम, सुधीर और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मोहित को हिरासत में ले लिया था। उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया। आईबी जैसी एजेंसियां गड़बड़ी की जांच में जुटी हैं। बताते हैं कि मोहित सिर्फ मोहरा है। दूसरे बड़े आरोपियों की तलाश की जा रही है, जो गायब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें