फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर से लापता विनीत की बाइक मिली पर खुद गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गंगानगर से लापता हुए किशोर विनीत की बाइक तो उसके दोस्तों के पास मिल गई लेकिन पुलिस अब तक विनीत को नहीं खोज सकी है। बताया जा रहा है कि विनीत के महानगर में रहने वाले दोस्त उसकी बाइक लेकर खुद ही थाने पहुंचे थे। उनका कहना था कि विनीत ही अपनी बाइक उनके पास छोड़ गया था।
विज्ञापन

सुभाषनगर की गंगानगर कॉलोनी निवासी विजय का 17 वर्षीय बेटा विनीत 27 सितंबर को लापता हो गया था। विजय ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को विनीत की बाइक मिल गई। बताया गया कि वह अपने बाइक महानगर में अपने दोस्त के पास छोड़ गया था। जांच में जुटी पुलिस को यह भी पता लगा है कि विनीत ने अपना मोबाइल भी पटेल नगर में बेचा था। इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरिश्चंद्र जोशी का कहना है कि विनीत के दोस्तों ने बाइक खुद ही थाने पहुंचाई है। कुछ रिश्तेदारों ने विनीत को भी शहर में ही घूमते देखा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें