फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोराघाट पुल की एप्रोच रोड बनाने में खर्च होगे पांच करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मीरगंज-आंवला के बीच गोराघाट-बसंतपुर में बन रहे पुल को शुरू करने के लिए दोनों ओर एक-एक किलोमीटर लंबी एप्रोच रोड बनेगी। इसके लिए करीब पांच करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

इस पुल का काम पूरा होने को है, इसलिए पीडब्ल्यूडी ने अब पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रांतीय खंड की टीम ने इस रोड को बनाने के लिए पांच करोड़ का खर्च आंका है। एक्सईएन हरबंश सिंह ने बताया कि स्वीकृति मिलने के साथ रोड को बनाने का टेंडर दिया जाएगा। यह काम पूरा करने में तीन से चार माह तक का वक्त लगेगा। इस पुल और रोड के बन जाने से मीरगंज और आंवला के बीच आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें