फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे ई रिक्शा बेचा, उसी को लुटेरा बता दिया, जेल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन दिन से ई-रिक्शा लूट के आरोपी और उसके मालिक को थाने में बैठाए रखने के बाद पुलिस ने रविवार देर रात ई-रिक्शा लूट की रिपोर्ट दर्ज की लेकिन सोमवार को आरोपी के बजाय मालिक का ही शांति भंग करने के आरोप में चालान कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि ईरिक्शा मालिक और उसके भाई ने लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। उसके खिलाफ धोखाधड़ी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र की सनराइज कालोनी के संजीव कुमार ने करीब एक महीने पहले ई-रिक्शा खरीदा था। संजीव के मुताबिक चार अक्तूबर को उसका छोटा भाई अवनीश रिक्शा चलाने निकला था। उसी शाम एक अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि सवारी बनकर बैठे उसके एक परिचित ने साथी के साथ मिलकर अवनीश से ई-रिक्शा लूट लिया है। अवनीश बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। संजीव की शिकायत पर पुलिस ने जोगी नवादा के राजीव को ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर लिया। अगले पुलिस ने संजीव को भी थाने ले आई। तीन दिन उन्हें थाने में बैठाए रखा। अब पुलिस के मुताबिक संजीव ने राजीव को फंसाने के लिए लूट की फर्जी कहानी गढ़ी। अवनीश ने ही ई-रिक्शा को चोरी का बताकर पांच हजार में राजीव को बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें