फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटौवाधुरा गांव में माफिया गोशाला के नाम पर कर रहे खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। इटौवाधुरा गांव में पुलिस ने रविवार को गोशाला के नाम पर अवैध खनन करके प्लाटों में मिट्टी और रेता की सप्लाई का धंधा पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान माफिया फरार हो गए। पुलिस ने एक रेत भरी ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ली है। उधर, लोधीपुर में किच्छा नदी से खनन कर रेत ले जा रहे तीन टेपों पुलिस ने पकड़े हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर इटौवाधुरा गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम सुधीर कुमार से शिकायत की कि गांव में बड़े पैमाने पर मिट्टी और रेत का खनन किया जा रहा है। खनन माफिया गौशाला के लिए खनन की बात कहते हैं जबकि वे प्लाटों में भराव के लिए मिट्टी की सप्लाई कर रहे हैं। थी। एसडीएम ने शाम को सीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर पुलिस टीम इटौवाधुरा गांव में पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी कर रेत लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले ली। हालांकि ड्राइवर पुलिस के सामने से ही भाग गया।
रेत लदे तीन टेंपो को कब्जे में लिया
उधर, रात में पुलिस को सूचना मिली कि लोधीपुर में किच्छा नदी के अंदर से खनन करके टेंपो में भरकर रेत ले जाया जा रहा है। इस पर थाने से दो महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची।, लेकिन यहां भी कोई माफिया या ड्राइवर हाथ नहीं आया। पुलिस रेत लदे तीन टेंपो पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन


खनन करने वालों की धरपकड़ की जा रही है। इसके लिए रविवार से अभियान भी चलाया जा रहा है। एक ट्रैक्टर ट्रॉली और तीन टेंपो पकडे़ गए हैं। - रामानंद राय, सीओ बहेड़ी

खनन की परमिशन एसडीएम की ओर से दी गई थी, ऐसा बताया जा रहा है। गोशाला में मिट्टी का भराव करने के लिए कहा गया था, लेकिन पांच बजे के बाद खनन करके मिट्टी कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जांच एसडीएम करेंगे। मौके पर खनन की नपत भी कराई जाएगी। गड़बड़ी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी। - मनोज कुमार पांडे, एडीएम वित्त एवं राजस्व, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें