क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में अपार टैलेंट- कैफ
क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि यूपी में बहुत बड़ी जनसंख्या है। अपार टैलेंट है, सबको मौका नहीं मिल पाता। लेकिन अब टेनिस बॉल टूर्नांमेंट से कई खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। यह लीग यूपी के प्लेयर को मौका देगा। इस लीग का पहला साल है। भविष्य में इस लीग से महिला खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा।
क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ट्रायल में आए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिए दुआएं हैं। बहुत सारा प्यारा है। उन्होंने कहा कि ज्यादा नर्वस न हों। मन से खेलें दम से खेलें। जो हुनर है उसे ट्रायल में दिखाएं।
बनें स्टार खिलाड़ी
इस टेनिस बॉल क्रिकेट लीग फैनकोड, अमर उजाला यू-ट्यूब पेज पर 20 करोड़ से ज्यादा दर्शक देखेंगे और इसे फरवरी में लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला जाएगा। यह लीग खिलाड़ियों को बड़ा क्रिकेटर बनने का सुनहरा मौका दे रही है। तो देर किस बात की अभी किसी भी ट्रायल वेन्यू पर पहुंच कर रजिस्टर करें और अपने टैलेंट को आजमाएं। ये लीग अब हर खिलाड़ी के सपनों को पंख देने के लिए तैयार है।