फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोशालाओं की अब हर माह होगी पड़ताल, बीमार गोवंश रहेगा अलग

Wed, 09 Sep 2026 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गोशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर अब लापरवाही नहीं चलेगी। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने नोडल अधिकारियों को हर माह गोशालाओं का अनिवार्य निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में हरे चारे, भूसे, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई से लेकर गोवंश के रखरखाव तक की पूरी व्यवस्था परखी जाएगी। निरीक्षण रिपोर्ट मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को भी देनी होगी।
विज्ञापन




कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सीडीओ ने पिछली बैठक में अनुपस्थित रहे नोडल अधिकारियों के साथ गोशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पोर्टल पर दर्ज गोवंश की संख्या और मौके पर मौजूद गोवंश की संख्या में अंतर नहीं होना चाहिए। मौके की वास्तविक संख्या के आधार पर ही पोर्टल पर आंकड़े दर्ज किए जाएं। इसके साथ ही कमजोर और बीमार गोवंश को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने के निर्देश दिए, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा कम हो। साथ ही गोशालाओं में स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त हरा चारा और भूसा हर हाल में उपलब्ध रखने को कहा। वहीं जिन गोशालाओं तक पहुंचने वाली सड़कें खराब हैं, उनकी मरम्मत के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी से समन्वय कर मरम्मत कार्य कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें