शेखापुर की गौशाला में ठंड व बीमारी से तड़प रही गाय।
कुआंडांडा। शेखापुर की गोशाला में ठंड व बीमारी से दर्जनों गायें तड़प रहीं हैं। इसमें से कई गायें मरणासन्न हालत में पड़ी हुई हैं। गायों की कोई देखरेख नहीं की जा रही है।
शेखापुर गांव में बनी गोशाला में गायों के लिए ठंड से बचाव के कोई भी इंतजाम नहीं कराए गए हैं। न ही डॉक्टर समय पर बीमार गायों का इलाज कर रहे हैं। गोशाला में पड़ी दर्जनों गोवंश अपने आपसे उठ भी नहीं पा रही हैं, उन्हें कौवे नोच रहे हैं। जिम्मेदार इस और बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गायों के लिए यहां ठंड से बचाव के लिए उचित अलाव की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है, जिसका खामियाजा गायें बीमार होकर चुका रही हैं।
जंगल में बनी गोशाला के लिए सुगम रास्ता नहीं
मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर जंगल में बनी इस गोशाला में कोई भी अधिकारी भी जल्द नहीं पहुंच पाते हैं। गोशाला तक जाने के लिए पीलीभीत जनपद क्षेत्र से होकर गुजरना पड़ता है और वहां तक जाने के लिए पक्का मार्ग भी नहीं है। इधर, बीडीओ भुता निधि ने बताया कि गोशाला में सब ठीक है। कोई अव्यवस्था नहीं है। डॉक्टर प्रतिदिन जाकर गायों का उपचार कर रहे हैं। पहले से बूढ़ी व बीमार गायें हैं, जिनका उपचार चल रहा है। संवाद
शेखापुर की गौशाला में ठंड व बीमारी से तड़प रही गाय।