फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस से टकराई गाय हुलासनगरा पर लगा भीषण जाम

विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ट्रेन खड़ी रहने से आधा घंटे बंद रही क्रॉसिंग, सात किमी तक लगीं वाहनों की कतारें, दो घंटे बाद रेंगने शुरू हुए वाहन

फतेहगंज पूर्वी। एक गाय से टकराने के बाद राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार शाम 15 मिनट तक हुलासनगरा क्रॉसिंग पर खड़ी रही। इस वजह से करीब आधा घंटा क्रॉसिंग बंद रही तो हाईवे पर लगभग सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे बाद जाम थोड़ा खुला तो वाहनों ने रेंगना शुरू किया। पुलिस ने ट्रैफिक कम होने पर आधी रात के बाद हालात सामान्य होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर शुक्रवार शाम पांच बजे से मीरानपुर कटरा की तरफ से जाम लगना शुरू हो गया था। पुलिस जाम खुलवाने की मशक्कत कर रही थी कि साढ़े छह बजे बरेली की तरफ से आ रही राजधानी एक्सप्रेस से निवड़िया क्रासिंग से पहले एक गाय टकरा गई। लोको पायलट ने हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ट्रेन रोककर इंजन चेक किया और पहियों में फंसे मांस के लोथड़ों को निकाला। इस दौरान हुलासनगरा क्रासिंग बंद रहा।
करीब आधा घंटा तक क्रॉसिंग बंद रहने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर तक कतारें लग गईं। आधा घंटा के बाद क्रासिंग खुला तो छोटे वाहनों के चालकों ने जल्दबाजी से निकलने की होड़ में आड़े तिरछे वाहन फंसा दिए। इससे जाम ने भयंकर रूप ले लिया। जाम मीरानपुर कटरा तक चार किलोमीटर और फतेहगंज पूर्वी फ्लाइओवर तक पहुंच गया। मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पूर्वी थाने की पुलिस ने आड़े तिरछे वाहनों को साइड में करवाकर अलग अलग लाइनों से निकलवाया। छोटे वाहनों को कसरक और जैतीपुर संपर्क मार्ग से निकलवाया गया।
विज्ञापन

लगभग दो घंटे बाद जाम में फंसे वाहनों ने रेंगना शुरू किया। तब जाकर हाईवे पर निकलने वाले वाहनों को कुछ राहत मिल पाई, लेकिन फिर भी वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि आधी रात तक जाम से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें