फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मौसेरे देवर पर 55 लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर (केसर वाटिका) की निधि वर्मा ने अपने मौसेरे देवर थाना क्षेत्र के अंबिका बिहार वीरसावरकर नगर निवासी नीलेश वर्मा पर व्यवसाय के नाम पर 55 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि नीलेश ने यह रकम धोखाधाड़ी कर अपनी पत्नी और भाइयों के खातों में ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन

निधि वर्मा ने पुलिस को बताया कि नीलेश ने उनके घर पर रहकर पढ़ाई पूरी की थी। इस दौरान उसने उनको और उनके पति अमरदीप वर्मा को भरोसे में ले लिया। फर्म बनाकर व्यापार करने और मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद उसने फर्म का पंजीकरण करा लिया। व्यापार के लिए उनसे व उनके पति से एक बार 25 लाख और फिर 30 लाख रुपये लिए। फर्म का पूरा लेखा-जोखा नीलेश अपने पास ही रखता था। बीच-बीच में भी वह उनके पति से रुपये उधार भी लेता रहा।
जुलाई 21 से मार्च 25 तक फर्म से 45 लाख रुपये का माल बिका, लेकिन नीलेश ने उनको कोई हिस्सा नहीं दिया। पिछले दिनों वह बैंक पहुंचीं और स्टेटमेंट निकलवाया तो पता लगा कि नीलेश ने धोखाधड़ी कर रकम अपनी पत्नी शालिनी और भाइयों अंकित, हर्ष व अंबर वर्मा के खातों में ट्रांसफर कर दी। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया जांच की जा रही है। मामला व्यापार में लेन-देन का प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें