फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीपीपी मॉडल पर जल्द शुरू होगा 300 बेड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- बरेली मेरा घर, यहां का हर नागरिक मेरा परिवार
विज्ञापन

बरेली। 300 बेड अस्पताल को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर संचालित करने की प्रक्रिया चल रही है। शासन स्तर पर इस संबंध में प्रयास किए जा रहे हैं। इसके शुरू होने से जिला अस्पताल और अन्य सरकारी चिकित्सा इकाइयों पर दबाव भी कम होगा। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और बेहतर उपचार सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। ये बातें बरेली दौरे पर आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहीं।

भोजीपुरा/रिठौरा। गांव पिपरिया रामदयाल में नवनिर्मित प्लाईवुड फैक्टरी के उद्घाटन के बाद मंच पर पहुंचे डिप्टी सीएम ने हनुमान जी, वैष्णो देवी, राम नाम के नारे लगाए। बोले- बरेली मेरा घर है और यहां का प्रत्येक नागरिक मेरा परिवार है। इस नई फैक्टरी से न केवल क्षेत्र का औद्योगिक विकास होगा, बल्कि युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रामगोपाल मिश्र, इंजीनियर वरुण कुमार मिश्रा ने डिप्टी सीएम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिला पंचायत की प्रशासक रश्मि पटेल, सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्यसभा सदस्य श्रुति गंगवार, महापौर उमेश गौतम, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, रिठौरा नपं अध्यक्ष शकुंतला देवी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें