फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क पर सांड़ों की लड़ाई में बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा (बरेली)। पीलीभीत-बरेली हाईवे पर शुक्रवार सुबह दो सांड़ भिड़ गए। इस दौरान दंपती की बाइक चपेट में आ गई। इससे दंपती व डेढ़ साल की बच्ची घायल हो गई।
विज्ञापन

पीलीभीत कोतवाली के बेनी चौधरी गांव निवासी किशन अपनी पत्नी भारती और डेढ़ वर्षीय बेटी दीक्षा के साथ बाइक पर बैठकर गांव रसोइया से अपने घर पीलीभीत लौट रहे थे। हाईवे पर रिठौरा पहुंचते ही सड़क पर दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे।
अचानक लड़ते हुए सांड़ों ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। किशन और उनकी पत्नी भारती को गंभीर चोटें आईं। मासूम बेटी दीक्षा को भी हल्की चोट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की। उन्हें तत्काल नजदीकी चिकित्सक से दवा दिलाई गई। इसके बाद परिवार अपने घर चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें